
हनुमानगढ़| दैनिक भास्कर हनुमानगढ़ में सिटी चीफ विशु वाट्स के बड़े भाई राजेंद्र वाट्स (40) पुत्र स्व. ओमप्रकाश वाट्स का सोमवार रात जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को टाउन नई आबादी गली नंबर 17 से रवाना होगी। सुबह 11 बजे टाउन स्थित कल्याण भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजेंद्र वाट्स कुछ माह से अस्वस्थ थे। लंबे समय से वे समाचार-पत्रों के लिए फोटोग्राफी का कार्य कर रहे थे। राजेंद्र के एक बेटा व दो बेटियां हैं।
भटनेर एक्सप्रेस परिवार की ओर से वरिष्ठ फोटोग्राफर राजेंद्र वाट्स के आकस्मिक निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। पत्रकारिता एवं फोटोग्राफी क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
