
– हिमांशु को उच्चतम अंक एवं गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर कॉलेज परिवार ने किया भव्य सम्मान
हनुमानगढ़ स्थित नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन में शैक्षणिक उपलब्धियों को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बी.एड. स्पेशल एजुकेशन (एच.आई.) द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु ने उच्चतम अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया, जिसके उपलक्ष्य में कॉलेज परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज परिवार द्वारा हिमांशु को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की गई।
र्यक्रम में कॉलेज की निर्देशिका डॉ. पायल गुंबर ने कहा कि नवज्योति कॉलेज सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संस्थान में विशेष शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सक्षम बनाया जाता है, ताकि वे समाज में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बेहतर कार्य कर सकें।
उन्होंने हिमांशु की सफलता को पूरे कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही ऐसी उपलब्धियाँ संभव हो पाती हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेते हुए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कोर्स कॉर्डिनेटर बिपिन कुमार ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा ही नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि संस्थान समय-समय पर सेमिनार, कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण-ममता तिवारी , पंकज बिश्नोई, भारत शर्मा, पूजा देवी, विभा शर्मा , मनीष कुमार पाण्डेय, नारायण दास पटेल एवं विद्यार्थियों ने हिमांशु को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।
