
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र के रोगियों को गायत्री मंत्र की महिमा से अवगत कराया
श्रीगंगानगर ! विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर खिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा तपोवन नशा मुक्ति केंद्र उपचाराधीन रोगियों को मानसिक संबल प्रदान करते हुए न्हें नशा न करने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। यत्री परिवार के मीडिया समन्वयक पूर्णसमयदानी सुरेंद्र कच्छवाहा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम, तपोवन प्रन्यास अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, संदीप कटारिया, दिनेश शर्मा, डॉ. नितिन सिंह, मुकेश चौधरी तथा गायत्री परिवार के मनोज गुप्ता व विजय गुप्ता सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस से जुड़े जन-जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमिला कछवाहा ने ‘नशा न करना प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया, जिसमें कोरस पर मधु गुप्ता व मनीषा गर्ग ने तथा डफली पर राजकुमार शाह ने संगत देकर सहयोग किया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ सृजन सैनिक मनोज गुप्ता ने केंद्र में उपचाराधीन रोगियों को नशे की लत से पूरी तरह दूर रहने के लिए विशेष व्यावहारिक व मानसिक उपचार समझाए तथा कहा कि नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप व गायत्री मंत्र लेखन करने से मानसिक उपचार में बहुत बड़ी सहायता मिलती है, जिससे आत्मबल बढऩे के साथ-साथ नशे की लत से छुटकारा पाना आसान हो जाता है। तत्पश्चात् संक्षिप्त दीप यज्ञ की पवित्र साक्षी में भर्ती रोगियों को जीवन में कभी भी नशा न करने का दृढ़ संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार सदस्य तथ नशा मुक्ति केंद्र स्टाफ व भर्ती रोगी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
