
जयपुर । लोक सभा आमचुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, जयपुर द्वारा आज जयपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान नव मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के संजय बूलचन्दानी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अवश्य मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा निष्पक्ष व निडर होकर बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए सभी से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर चुनाव आयोग द्वारा चुनाव सुधार हेतु किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न एह्रश्वप- वोटर हेल्पलाइन एप,सक्षम एप, सी विजिल एप- के बारे में भी उपस्थित नव मतदाताओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नव मतदाताओ को ई.वी.एम. एवं वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अन्त मे सभी छात्रछा त्राओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री संदीप नाग तथा समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
