
हनुमानगढ़। टाइम्स पब्लिक स्कूल हनुमानगढ़ टाउन में बैसाखी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रंगोली आर्ट क्राफ्ट,भाषण, नृत्य व सजावट सम्बन्धी कार्यक्रम करवाए गए। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. सागरमल लढढ़ा ने बैसाखी के पावन पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन सिखों के दसवें गुरू गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना करके भारत वर्ष को एक नई दिशा प्रदान की। डायरेक्टर गोपाल लढ्ढा ने बताया कि यह ऋतु के आगमन के साथ हमारे व्यक्तित्व में नए विचारों का आगमन होना भी अत्यन्त आवश्यक है अन्त में जलियांवाला बाग हत्याकांड मे हुऐ शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर प्रिंसीपल हरीश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी गुरमीत कौर, रेणु ग्रोवर सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
