
एसएफआई ने लगाया प्रवेश सहायता शिविर
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया तहसील कमेटी की ओर से शुक्रवार को टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन तथा प्रवेश से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहायता प्रदान की गई। एसएफआई तहसील महासचिव मोहित कुमार ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस दौरान अनेक छात्र-छात्राओं को आवेदन भरने, दस्तावेज सत्यापन कराने तथा अन्य तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में एसएफआई छात्र-छात्राओं की हरसंभव सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और किसी भी विद्यार्थी को जानकारी के अभाव में प्रवेश से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी उद्देश्य से आयोजित शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई गई। एसएफआई ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि से पूर्व अपने आवेदन पूर्ण कर जमा करवाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर एसएफआई के प्रवेश सहायता शिविर से संपर्क करें। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, संयुक्त सचिव मनीष थोरी, आनंद शीला, मनोज कुमार, रॉकी, वकील कुमार, गौरव सैन, अनिश कुमार, महेंद्र कारगवाल, हंसराज, मुकेश, अन्नू, संदीप कौर, रेणु और मनीषा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
