
सादुलशहर । सिधमुख कस्बे के प्रमुख समाजसेवी भामाशाह हनुमान प्रसाद गुप्ता परिवार द्वारा नवनिर्मित शकुंतला देवी महाविद्यालय भवन व दुर्गा देवी जगन्नाथ सरावगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भामाशाह हनुमान प्रसाद गुप्ता परिवार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के समय में भारी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे। भामाशाह हनुमान प्रसाद गुप्ता परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाइयां दी। नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन के बाद में सिधमुख तहसील क्षेत्र ग्रामीणों का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। भामाशाह परिवार द्वारा पुराने जोहड़ का जीवनोद्धार करवाया, गौशाला का जीवनोद्धार, गायत्री परिवार मंदिर में हॉल का निर्माण, पुलिस थाने में 10 फ्लैट का निर्माण, सरकारी विद्यालय में तीन मंजिला भवन का निर्माण, गोरखनाथ मंदिर में स्नानागार शौचालय सहित कई विकास कार्य करवाये है। भामाशाह परिवार ग्रामीणों से दिल खोलकर मिले। हनुमान प्रसाद गुप्ता ने सेवन स्टार यूरो चीफ विनोद आचार्य को कि देने वाला ऊपर वाला है। मैं तो उनका एक माध्यम हूं। आप सभी का इसी तरह मुझे प्रेम और मान समान मिलता रहे। सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। ध्यान रहे की सिधमुख के प्रमुख समाजसेवी भामाशाह हनुमान प्रसाद गुप्ता ने इस पूरे कार्यक्रम में सभी पार्टियों के राजनेताओं को दूर रखा गया क्योंकि यह एक सामाजिक कार्यक्रम था। सिधमुख सहित पूरे चूरू जिले में यह पहला अवसर है कि आपने खुद की कड़ी मेहनत की कमाई से सिधमुख जैसे कस्बे में जो निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं वह अपने आप में अति महत्वपूर्ण है।
