
पीलीबंगा। भाजपा देहात मंडल डबली राठान ने शनिवार को ग्रामीण इलाकों में जन सहभागिता कार्यक्रम चलाया। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची ब मंडल अध्यक्ष जगतार सिंह बराड़ सहित सरपंच राजेंद्र भांभू महामंत्री राजेंद्र वर्मा, चमकोर सिंह आदि ने ग्राम पंचायत सहित चक 10 एमओडी के ग्रामीण इलाकों सहित ग्राम पंचायत डबली बास मिढ़ा रोही के घरों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर पार्टी की रीति नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का विजन मतदाताओं के समक्ष रखा।
