
भादरा 15 अप्रैल को स्वीप गतिविधि के.अंतर्गत होने वाले रंगोली एवं महिला मार्च कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों व महाविद्यालय प्राचार्यों की बैठक तहसीलदार मोनिका बंसल द्वारा शनिवार 13 अप्रैल को पंचायत समिति सभागार में ली गई जिसमें कार्यक्रम पूर्व तैयारियो की समीक्षा की गई व कार्यक्रम को सफल बनाने हेत उचित दिशा निर्देश दिए गए व अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर स्वीप टीम से सुरेन्द्र बेनीवाल और गुरविन्द्र सिंह व राजकीय महाविद्यालय से प्राचार्य धर्मेन्द्र पाल सिंह, ग्रामीण महिला महाविद्यालय से अली शेर कायमखानी, परणामी महिला महाविद्यालय से विनोद शर्मा, विवेकानंद महाविद्यालय से वीर सिंह, एम आरबीडी महाविद्यालय से बलवन्त बेनीवाल, परमाराम गोदारा महाविद्यालय से प्रीती, सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय से प्रतीमा दूबे, श्री श्याम महाविद्यालय से भीम सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कृष्णा सिंगाठिया, राजीविका से ऐरिया कोर्डिनेटर सुरजीत और महिला एवं बाल विकास विभाग से सीमा आर्य आदि उपस्थित रहे।
