
हनुमानगढ़। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं मरुधरा साहित्य परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार सायं 5:15 बजे नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, कागद पुस्तकालय, ( दुर्गा मंदिर धर्मशाला ) हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गुरदीप सिंह सोहल ने की। इस कार्यक्रम में परिषद् की गतिविधियों और वर्षभर में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए गहन विचार- विमर्श किया गया। सभी ने नववर्ष की बधाई प्रेषित करते हुए आनेवाले साल में नये रचनाकारों को परिषद् से जोडऩे व अधिक से अधिक संया में उन्हें मंच प्रदान करने का संकल्प लिया गया। साथ ही युवाओं को साहित्य और पुस्तकों का महत्व बताने व रुचि जगाने तथा पुस्तकों से जोडऩे के लिए सकारात्मक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर व वरिष्ठ साहित्यकार नरेश मेहन, शायर सुरेंद्र सत्यम, कवि वीरेंद्र छापोला, कवि देव बाबू, अमन सोनी, धीरज शर्मा, योगेश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। अंत में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष नरेश मेहन ने सबको विक्रम संवत नववर्ष 2081 की हार्दिक शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया ।
