
सूरतगढ़ । नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए महावीर इन्टरनेशनल सूरतगढ़ केन्द्र द्वारा 50 हाइजैनिक बेबी किट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सूरतगढ़ के प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मांगीलाल लेघा को प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष वीर दिलीप मिश्रा के अनुसार संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार बेबी किट अस्पताल में प्रदान की जा रही है। यह 50 बेबी किट केन्द्र को संस्था के प्रधान कार्यालय जयपुर से सीएसआर के अन्तर्गत प्राप्त हुई है। इस अवसर पर प्रसूति वार्ड प्रभारी किरण भोभरिया, बबीता, महावीर इन्टरनेशनल के सम्भागीय अध्यक्ष संजय बैद, संभागीय कोषाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, ओमप्रकाश कारगवाल, सचिव राजेश वर्मा उपस्थित थे।
