
भद्रकाली मंदिर के पास स्थित मतदाता जागरूकता स्टाल पर आज महिला मतदाताओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। लोक सभा आम चुनाव के दृष्टिगत आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु, निर्वाचन विभाग की आईटी एह्रश्वलीकेशन केवाईसी, सक्षम ऐप, सी-विजिल ऐप के बारे में जानकारी देने, और मतदान की प्रक्रिया को विस्तारपूर्ण समझने हेतु स्टाल नोडल स्वीप के निर्देशानुसार निरंतर चल रही है और नवरात्रि की समाप्ति तक ये प्रति दिन चलेगी, आज नवरात्रि के पंचम दिन पर महिला मतदाताओं की काफी भीड़ स्टाल पर देखने को मिली जिसमें कुछ नव विवाहित जोड़े भी थे, स्टाल पर ड्यूटी कर रही कार्मिक अंजू बिश्नोई द्वारा बताया गया कि यहा पे लोग बड़े उत्साह के साथ में आते है और निर्वाचन विभाग के मतदाता जागरूकता पोस्टर्स/बैनर्स को देखते है और सेल्फी भी ले रहे है, इसके साथ ही ड्यूटी कर रही टीम मतदान दिवस 19 अप्रैल को मतदान अवश्य करे की अपील भी करती है।
