
हनुमानगढ़ । जिला अस्पताल बचाओ सघर्ष समिति व मां भद्रकाली क्षेत्र विकास समिति हनुमानगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देकर महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड निर्माण करवाने व भद्रकाली मंदिर के लिए हनुमानगढ़ टाउन से मंदिर तक डिवाईडर रोड का निर्माण व भारतभाला से हनुमानगढ़ शहर के लिए अस्थाई कट की व्यवस्था करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी के पत्र की प्रशासनिक एवं विय स्वीकृति के अनुसार हनुमानगढ़ में 4450 लाख रूपये में क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड हेतु स्वीकृत किये गये है जिसमें सिविल कार्य के लिए 3055 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। जिला अस्पताल बचाओ सघर्ष समिति हनुमानगढ़ तथा जिला प्रशासन एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के मध्य हुई वार्ता में महात्मा गांधी स्मृति जिला चिकित्सालय में 100 बैड बढ़ाकर 400 बैड करने हेतु सर्वसमति से निर्णय लिया गया था जिसके क्रम में तत्कालीन प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ ने एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ में परिसर में स्थित टीबी किलनिक को तोडक़र इसके स्थान पर क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट निर्माण हेतु प्रस्ताव भिजवाया था। महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड का निर्माण पार्किंग एवं ट्रौमा सैन्टर को तोडक़र उस स्थान पर किया जा सकता है। यह आमजन के लिए व्यवहारिक भी होगा। इस जगह पर बेसमेंट पार्किंग भी बनाई जा सकती हैं। महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड निर्माण करवाने की मांग की है। इसी के साथ टाउन से भद्रकाली माता का मंदिर किलोमीटर दूर स्थित है। जिसको 82.5 फुटी चौड़ी सडक़ की जगह है। जिसपर डिवाईडर वाली सडक़ का निर्माण करवा कर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करवाने व मंदिर की शोभा बढ़ाने की मांग की। माँ भद्रकाली मंदिर ऐतिहासिक काफी पुराना है इसके पुल स्वरूप को बनाए रखते हुए पुन: निर्माण करवाया जाये। जिससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। भारतमाला सडक़ मोदी जी द्वारा जिले के लिये एक सौगात स्वरूप दि गई परन्तु इसका जिला मुख्यालय पर कोई कट नहीं है। जहा कट दिया जाना था उस जगह का मामला न्यायलय में में विचारधीन है जिसकी वजह से हनुमानगढ़ जिले के नागरिको, व्यापारियो आदि को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञात रहे कि बीकानेर व चौटाला में जो भारतामाला के कट दिये है, उससे अधिक जगह भद्रकाली मार्ग पर मौजूद है, अगर विभाग व प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास करे तो हनुमानगढ़ की लाखों की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। संगठनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांग की है कि जब तक यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है तब तक हनुमानगढ़ जिले के लिये अस्थाई भद्रकाली मन्दिर रोड़ पर कट की व्यवस्था करवाई जाये, जिससे जिले के नागरिकों को राहत मिले। इस मौके पर भगवान सिंह खुड़ी, बलकरण सिंह ढिल्लों, सुशील जैन, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।
