
बाड़मेर । जिले की धोरीमना थाना पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बिना नंबरी ईसुजी वाहन से 31 ह्रश्वलास्टिक के कट्टों में भरा 4 क्विंटल 48 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 67 लाख रुपए आंकी गई है।एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि विगत रात थाना प्रभारी धोरीमना गिरधारीराम के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में ए श्रेणी की नाकाबंदी व गश्त की जा रही थी।गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर स्थित मीठी गांव के पास टीम को सडक़ पर ह्रश्वलास्टिक के कट्टे बिखरे होने का पता चला। मौके पर जाकर देखा तो रोड से नीचे की तरफ गहराई में एक इसुजु गाड़ी पलटी खाई हुई थी। जिसके पास एक व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में था। जिसे इलाज के लिए धोरीमना अस्पताल रवाना किया गया।पास ही मिले एक मोबाइल के बैक कवर में रखे आधार कार्ड से घायल व्यक्ति की पहचान हरिराम बिश्नोई निवासी सुदाबेरी थाना धोरीमना के रूप में हुई। गाड़ी के पास ह्रश्वलास्टिक के कुल 31 कट्टे बिखरे हुए थे। जिसमे 448 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा था। गाड़ी जत कर थाना धोरीमन्ना थाने में खड़ा किया गया है। हरिराम के ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
