
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) राजस्थान सरकार के ‘शहरी सेवा शिविर-2026’ के तहत वार्ड 7, 8 एवं 9 में आयोजित शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने दो परिवारों के चार बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ा। विभागीय कार्मिकों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एकल नारी पेंशनर ज्योति के बच्चों नताशा, स्नेहा व महक तथा शोभी शबनम की पुत्री मिष्ठी को योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, अमित साहू, सुरेन्द्र यादव एवं अन्य अतिथियों ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। योजना से जुड़ने पर परिवारों ने राजस्थान सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
