
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत हनुमानगढ़ के तत्वावधान में शहर में टाउन स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें कुल 10 युवाओं ने भाग लिया। यह संपूर्ण कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी प्रीति के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वृद्ध जनों के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करना, उनकी आज की युवा पीढ़ी से क्या अपेक्षाएं हैं, इसे समझना, इत्यादि है। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने सभी वृद्धजनों से उनका हाल जाना। स्वयंसेवक लक्ष्मी ने स्वरचित कविताओं से सभी वृद्धजनों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर अन्य स्वयंसेवकों चंचल , वंदना आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी को खाद्य सामग्री वितरित कर इस कार्यक्रम के आज के दिन का समापन किया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में लक्ष्मी, चंचल , वंदना, चाहत , लविना , रितिका, दीया , करण, आदि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले दिनों में योगा, फल वितरण, संगीत गायन, खेल आदि कार्यक्रम वृद्धाश्रम में प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम मे अपना घर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मिढ्ढा, उपाध्यक्ष डॉ. के के ग्रोवर, मनेजर रोहित अरोड़ा , युवा मण्डल के सचिव विजय कुमार उपस्थित रहे।
