
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) जिला हनुमानगढ में कृषि विभाग की आत्मा योजनान्तर्गत कैफेटेरिया गतिविधि बी-11 के अन्तर्गत खरीफ सीजन 2026 ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक पीलीबंगा के पंचायत समिति सभागार में दिनांक 16.06.2026 को किया गया। इस गोष्ठी में लगभग 120 किसानो ने भाग लिया। गोष्ठी में डॉ0 अभिषेक गोदारा, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी, एग्री क्लिनिक एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, हनुमानगढ ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व एवं मिटटी व जल नमूनो को लेने की सही विधियो के बारे में कृषको को जानकारी दी व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खरीफ फसलों में खाद व उर्वरक के सन्तुलित उपयोग पर बल दिया। डॉ0 अनिल कुमार, कृषि अनुसंधान अधिकारी, एटीसी हनुमानगढ द्वारा किसान गोष्ठी में कृषको को खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीको की विस्तृत जानकारी दी गई है। खरीफ में बोई जाने वाली हनुमानगढ जिले की प्रमुख बीटी कपास फसल में गुलाबी सुण्ड़ी प्रकोप एवं उसके नियंत्रण की विशेष तकनीकी जानकारी दी गई। इसके लिए कृषको को बीटी कपास खेतो में फेरोमॉन ट्रेप लगाने की सलाह दी गई। इसके साथ-साथ क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल कृषि पद्धति अपनाने हेतु कृषको को प्रेरित किया गया। डॉ0 चन्द्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ (शष्य) केवीके संगरिया द्वारा प्राकृतिक खेती के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुये कृषको को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होने खेत बचाओ अभियान अन्तर्गत रसायनिक उर्वरको के वैकल्पिक स्त्रोतो पर बल देते हुये जैव उर्वरको के उपयोग की विधिया एवं प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक आदान बनाने की विधिया के बारे में विस्तृत जानकारी कृषको को दी। श्री रविकंलजीत सिंह, सहायक कृषि अधिकारी, पीलीबंगा ने किसान गोष्ठी में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाऐ यथा डिग्गी व फार्म पौण्ड निर्माण, कृषि यंत्र, कस्टयम हायरिंग सेन्टर, तारबंदी, मिनीकीट इत्यादि की जानकारी कृषको को दी। किसान गोष्ठी में प्रगतिशील कृषक व जैव उर्वरक /जैव कीटनाशक उत्पादक किसान पूर्णचंद गोदारा निवासी खोथावाली ने विस्तार से इनके उपयोग व फसल प्रबन्धन के बारे जानकारी दी। पीलीबंगा गांव के जैविक खेती में जिला स्तर पर सम्मानित युवा कृषक श्री नरेश बेनीवाल पिछले 8-10 वर्षो से जैविक विधि से दलहन, तिलहन व गेंहू उत्पादन कर रहा है, इनके 12 बीघा में जैविक किन्नू बाग स्थापित है। इनके द्वारा किये जा रहे कार्यो व उपलब्ध बाजार आदि के बारे में बताया। श्री सुभाष चन्द्र डूडी, उप निदेशक कृषि (आत्मा) किसान गोष्ठी में कृषको को केन्द्र एवं राज्य सरकार के तत्वाधान में चलाऐ जा रहे खेत बचाओ इत्यादि अभियानो व कार्यक्रमों की जानकारी दी। उनके द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन व राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन की जानकारी दी। श्री करणजीत सिंह उप परियोजना निदेशक आत्मा ने कृषको को आत्मा योजनान्तर्गत संचालित गतिविधियो की जानकारी दी। किसान गोष्ठी में जगराज सिंह, सहायक कृषि अधिकारी, मोहनलाल कृषि पर्यवेक्षक व अन्य क्षेत्रीय स्टॉफ मौजूद रहा
