
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) बाबा सोमारनाथ स्पोर्ट्स क्लब सहारणी द्वारा संचालित 13 वे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया| क्लब के मुख्य संरक्षक एथलेटिक्स कोच सुनील सांमरिया ने बताया कि क्लब द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में राज्य सरकार क्रीड़ा विभाग की तर्ज पर निशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है |अबकी बार 13वां ग्रीष्मकालीन निशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशया पुलिस चौकी के पास क्लब के स्वर्गीय दीपक सांमरिया स्मृति एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गयाक्लब द्वारा गांव सहारणी एवं हनुमानगढ़ दोनों जगह कैंप आयोजित किए गए| इस 16 दिवसीय कैंप में दोनों जगह 110 बच्चों ने भाग लिया |क्लब के अध्यक्ष हंसराज बिश्नोई एवं उपाध्यक्ष दिलीप राम थोरी ने बताया कि सभी बच्चों को सुबह देसी घी का दलिया, चना सोयाबीन मूंगफली भिगोकर एवं शाम को नींबू पानी, अलसी गुड़ तथा एक-एक फल रोजाना वितरित किया गया |सफलतापूर्वक कैंप को पूर्ण करने वाले बच्चों को समापन समारोह में एक-एक खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं कैंप में अनुशासित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 एथलीट को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | समापन समारोह डॉक्टर अंबेडकर भवन में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी अंतरराष्ट्रीय कोच महावीर प्रसाद सैनी रहे एवं अति विशिष्ट अतिथि नगीना बाई पूर्व उपसभापति नगर परिषद हनुमानगढ़ रही| विशिष्ट अतिथियों में सशक्त नारी संस्थान की अध्यक्ष एडवोकेट मिताली अग्रवाल एवं उनकी टीम तथा सुखमनी सेवा संस्थान नुकेरा के संचालक डॉक्टर राकेश सहारण ,जिला साइकलिंग संघ के अध्यक्ष मदन सुथार, भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप कड़वा, अंबेडकर नवयुग संघ हनुमानगढ़ के अध्यक्ष मनसुखजीत सिंह बंगा, क्लब के उपाध्यक्ष दीपक सोनी, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विक्रम सिंह मान ,टाउन से समाजसेवी राजेश दादरी एवं समाजसेवी युधिष्ठिर भारतीय तथा सहायक पुलिस निरीक्षक छोटूराम कुलड़िया रहे| मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर प्रसाद सैनी ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की एवं क्लब के संचालक सुनील सांमरिया द्वारा पुलिस की कठिन नौकरी करते हुए भी समय निकालकर बच्चों को निशुल्क पिछले 15 वर्षों से ट्रेनिंग करवा कर हजारों बच्चे खेलों से जोड़े जिसकी तारीफ की गई| विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राकेश सहारण द्वारा भी क्लब द्वारा चलाई गई मुहिम से बच्चों को नशे से बचाने की कारगर मुहिम बताई गई, इसी प्रकार अंबेडकर नवयुग संघ के अध्यक्ष बंगा द्वारा भी क्लब के कार्यों में सभी को मिलकर सहयोग प्रदान कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने की बात कही गई एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने की भी बात की गई| सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में चेतराम पैरा एथलीट दीनगढ़, संदीप बिरकाली, नीलगणेश सहारणी ,भूमिका एवं दीपिका सहारणी ,लक्ष्या एवं लवप्रीत हनुमानगढ़ रहे| कैंप की आयोजन समिति के सदस्य संयुक्त सचिव मदन नोखवाल, सहायक कोच गोपाल कंबोज, अनिल नोखवाल,कोषाध्यक्ष नरेंद्र झोरड एवं उपाध्यक्ष राधेराम सहारण,जगदीश, रमेश, ओमप्रकाश गोरी, संदीप वर्मा इत्यादि मौजूद रहे|
