
काहलों स्टडी हेवन लाइब्रेरी ने वार्षिकोत्सव मनाया
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) काहलों स्टडी हेवन लाइब्रेरी’ ने सफलतापूर्वक अपना पहला वर्ष पूरा कर लिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को मनाने के लिए लाइब्रेरी परिसर में एक भव्य और गरिमामयी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लाइब्रेरी के डायरेक्टर अमनप्रदीपसिंह काहलों ‘निन्नी’ ने बताया कि मात्र एक साल के छोटे से सफर में लाइब्रेरी ने कई छात्रों को सफलता की राह दिखाई है। सबसे गर्व की बात यह रही कि संस्थान के छात्र सौरभ का बैंक में चयन हो चुका है। डायरेक्टर ने इसे पूरे संस्थान के लिए एक मिसाल बताया और कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।कार्यक्रम की शुरुआत पिछले एक वर्ष से लगातार मेहनत कर रहे 4 होनहार छात्रों को सम्मानित करके की गई। डायरेक्टर अमनप्रदीपसिंह ने इन छात्रों को मोमेंटो देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर गर्विता चड्ढा ने विद्यार्थियों को सफलता के व्यावहारिक मंत्र दिए और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें ऊर्जावान और सकारात्मक बनने की प्रेरणा दी। गायक हरीश अरोडा ने मधुर गीत प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता गर्विता चड्ढा और गायक हरीश अरोडा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों और मेहमानों के लिए स्वादिष्ट जलपान तथा स्नैक्स की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
