
छबील लगाई, प्रसाद वितरण
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) राजकीय चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आज पंचम पातशाही गुरुअर्जुनदेव का शहीदी गुरुपर्व बेहद श्रद्धा, मान-सम्मान और अटूट उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पूरे अरदास से की गई।इसके बाद अस्पताल आने वाले मरीजों, परिजनों और आमजन के लिए मीठे व ठंडे पानी की छबील और चने का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजनकर्ताओं में शामिल कुलदीपसिंह मान ने बताया इस अवसर पर पीएमओ डॉ. सुखपालसिंह बराड़ ने पूरी व्यवस्था का नेतृत्व किया। उनके साथ ही सुखमहेंद्रसिंह बराड़, नर्सिंग अधीक्षक महेश गोयल, शविंदरपालसिंह बरार, अर्शइंद्रपालसिंह बराड़ संदीपसिंह बराड़, गुरदीपसिंह, अर्शप्रीतसिंह रमाना, कमलजीतसिंह, मेजरसिंह , डॉ. बलदेवसिंह चौहान, डॉ. मंजू कंबोज, डॉ. राजदीपकौर, डॉ. सुमित पेंसिया , डॉ राजेश शर्मा, गुरदीपसिंह, सुखजीतसिंह मनीष शर्मा, इंदिरा कासनिया, विकास, पूजा, सीमा, संदीपकौर, वीरपाल, सुनीता, पुष्पा,मुकेश, भीम,अमनजीतकौर, दीपक, सुखचैनसिंह, रामकुमार सिहाग, राहुल मोयल,रविंद्र शर्मा, राकेशकुमार, कुलविंदरसिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। राजकीय चिकित्सालय ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 3000 मरीज, उनके साथ परिवारजन तथा अन्य सैकड़ो लोग आते जाते हैं। आज भी चिकित्सालय में इसी तरह बड़ी संख्या में लोगों ने आते-जाते छबील पर शीतल जल और चने के प्रसाद को ग्रहण किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा तीन-चार वर्षों से गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर यह आयोजन किया जा रहा है।
——-
