
हनुमानगढ़। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी मरदान केंद्रों पर आओ बूथ चले अभियान का आयोजन हुआ। बीएलओ द्वारा मतदाताओं को पर्ची और मार्गदर्शिका वितरित की गई। साथ ही, उन्हें मतदान करने का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान नव मतदाताओं में पर्ची में अपना नाम देखने का उत्साह रहा। वहीं बीएलओ ने निर्वाचन संबंधित मोबाइल एप और मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री काना राम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारपुरा खालसा में ‘आओ चले बूथ अभियान’ में मतदाताओं को मतदाता पर्ची और मार्गदर्शिका वितरित की। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने और कराने के लिए अपील की। इस दौरान आईएएस प्रीतम कुमार भी साथ रहे।
