
हनुमानगढ़। मतदाता जागरूकता लोकसभा चुनाव 2024 के तहत सतरंगी सप्ताह के चतुर्थ दिवस ट्राई साइकिल रैली गतिविधि के तहत पीडब्ल्यूडी वोटर्स द्वारा हरे रंग थीम के साथ जिला कलेट्रेट हनुमानगढ़ से प्रारम्भ होकर परशुराम चौक, पुलिस थाना, जाट भवन के सामने की गली होते हुए अग्रसेन भवन, नव ज्योति मूक बधिर अंधविधालय तक ‘हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम’ स्लोगन के साथ पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस रैली कार्यक्रम में स्वीप टीम प्रकाश चन्द्र शर्मा, अमीलाल छापोला ने वीएचए हेल्पलाईन, सक्षम एप, सीवीजील एप के बारे में जानकारी दी तथा प्रदीप कुमार सोनी, सौरभ कुमार शर्मा, रामनिवास एवं मनफूल राम ने ई – संकल्प पत्र भरने की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। रैली में प्रभारी सुरेन्द्र पूनियां, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हनुमानगढ़, जगदीश चन्द्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, नवनीत शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भीष्म कौशिक नव ज्योति विकलांग कल्याण एवं पुनर्वास संस्थान, हनुमानगढ़, शिलपाल कौर, अधीक्षक राजकीय ज्योतिबा फूले छात्रावास, भारत भूषण, सीओ स्काउट गाइड, सोहन गोदारा, स्काउट प्रभारी एवं राजकीय नर्सिंग महाविधालय, खालसा महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय की छात्रायें एवं स्काउट गाइड, तथा दिव्यांग जन कालूराम, सुखराम, इन्द्राज, मुमताज अली, आदित्य, सुमित, मनीष, सन्नी, दीपक, श्यामसुन्दर उपस्थित रहे।
