
नोहर । नकटवर्ती गांव ललानिया के स्थानीय पंचायत भवन में रविवार को शहीद आकाश डूडी की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान व चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित हुआ। शिविर में महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकत्सालय हनुमानगढ़ की ब्लड बैंक टीम द्वारा 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में रक्तवीरों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नोहर टीम के सदस्यों ने भी रक्तदान कर अपना योगदान दिया। राजकीय चिकत्सालय हनुमानगढ़ की टीम से डॉ अशोक सहारण, दर्शना ढाका, रणदीप सिंह, मुकेश कुमार, भूपेंद्र, नरेश, कृष्ण बिजारणियां, रुपेश कुमार, वीरेंद्र सिंह सहित नोहर बीसीएमओ डॉ प्रदीप कड़वासरा इत्यादि ने अपनी सेवाएं दी। वही सिटी हॉस्पिटल नोहर टीम से डॉ मनीषा सोनी एवं उनकी टीम ने विभिन्न रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श व दवाइयां वितरित की। वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अच्छे स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर रक्तदान को आवश्यक बताया। इस मौके पर हनुमान डूडी, सुभाष डूडी, उपसरपंच सुभाष बाबल, प्रताप कस्वां, लादूराम, दलीप भांभू, हंसराज, राजू जोशी, मनीराम लोट, बलवंत सिहाग, प्रभुदयाल सहारण, मंगलाराम पूनियां, लक्ष्मण सुथार, कृष्ण सहारण सुरपुरा, राजकुमार पूनियां, सत्यवीर सहारण, प्रखंड मंत्री दलीप सोनी, महेश पारीक, नरेन्द्र सांखी, भूपेंद्र सैनी, केशव जोशी, अज्जू परलीका, जगदीश लौहार, राजेश सोनी, रमेश कुमार, हितु भोगराना, हनुमान बरोड़ आदी उपस्थित थे।
