
नोहर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती पर रविवार को कस्बें में अम्बेडकर नव युवक संघ व अम्बेडकर छात्र विकास संघ के तत्वावधान मे विशाल संविधान जन चेतना यात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बें के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आये लोगों ने भाग लिया। यात्रा में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा लगे सुसज्जित रथ के अलावा अनेक चौपहिया व दुपहिया वाहन भी शामिल रहे। संविधान जन चेतना यात्रा यहां साहवा बस स्टेण्ड मार्ग पर स्थित अम्बेडकर विहार से पूरे लवाजमे के साथ शुरू होकर कस्बे के मुख्य-मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के गगन भेदी जयकारो की गूंज रही। यात्रा में शामिल लोग अपने हाथों में डॉ. अम्बेडकर के नीले रंग के ध्वज व संविधान की पुस्तके थामे हुये जय भीम के उद्घोष लगा रहे थे। वही युवाओं की टोलिया बाबा साहेब के सन्देशों पर आधारित गीतों पर थिरक रही थी। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही। यात्रा का दर्जनों स्थानों पर अभिनंदन व स्वागत किया गया। यहां विधायक निवास पर पिसीसी सदस्य राजेंद्र चाचाण के नेतृत्व मे यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व यात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेय पिलाया यहां मटोरिया भवन के पास भाजपा कार्यकर्ताओ ने यात्रा का स्वागत किया। संविधान जन चेतना यात्रा में गांवों से जत्थों के रूप में लोग अम्बेडकर विहार पहुंचे। सुबह 8 बजे लोगों का जत्थो के रूप में ‘बाबा साहेब अमर रहे’ के नारों के साथ विहार पहुंचना प्रारंभ हुऐ 10.30 बजे आलम ये था कि अम्बेडकर विहार की ओर जाने वाले तमाम रास्तों पर जाम जैसी हालात थे। यात्रा प्रारंभ होने के बाद लोगों का जुनून देखने को बन रहा था। अंबेडकर विहार से संविधान जन चेतना यात्रा के निकलते ही शहर वासियों ने पुष्प वर्षा शुरू की जो निरंतर समापन तक जारी रही। शहर के तमाम सामाजिक संगठनों व व्यापारियों ने जगह – जगह पानी आदि की छब्बीले लगवाई। इस अवसर पर अंबेडकर नवयुवक संघ के अध्यक्ष राधेश्याम जोईया, दीपक रेगर, भगवानाराम बशेर, हरिराम मीणा, पार्षद संतलाल, शेरसिंह, कृष्णा, सरपंच आत्मप्रकाश बरोड़, लालचंद सारसर, सरपंच देवीलाल रोहिला, सरपंच भंवरलाल मेघवाल, चाननराम, साधुराम, पूर्णराम पार्षद, आलोक बिबान, ओम नायक, मुकेश नायक, दर्शन मेघवाल, ज्ञानाराम, बेगराज राठी, राजेश महायच, राकेश बांवरी, सुमित डिगवाल, नीरज, अमन, गोविंद कंडा आदि उपस्थित थे।
