
हनुमानगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत आओ बूथ चलो अभियान के अन्तर्गत रविवार को टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तरर महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता के जरिए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ घर-घर जाकर पीले चावल वितरित कर 19 अप्रैल को मतदान करने के लिए मतदाताओं को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला अग्रवाल ने मतदान के अधिकार बारे बताते हुए कहा कि मतदान से ही देश के लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर बूथ अधिकारी हरफूल सिंह, नरेश कुमार, करणवीर, प्रेमसिंह, विकास कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वर्णजीत कौर, रिंकू, शकुंतला, साहयिका छिन्द्रपाल कौर, आशा सुरेंद्रा, इन्द्रा, स्नेहलता आदि मौजूद थे।
