
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) जिला अध्यक्ष ने लिया भाग
नोहर 20 जून अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के इंदिरा भवन स्थित मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्षों के संवाद कार्यक्रम में देशभर से आए जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की मजबूती, जनता के मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। संवाद कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष आरिफ़ मोहम्मद टाक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्हें राहुल गांधी एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के साथ मंच साझा करने और अपने विचार रखने का अवसर मिला। आरिफ़ मोहम्मद ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक बैठक नहीं था, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ विश्वास, संवाद और संगठनात्मक मजबूती का एक महत्वपूर्ण प्रयास था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रत्येक जिला अध्यक्ष की बात गंभीरता से सुनी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी लिए।आरिफ़ मोहम्मद तक ने राहुल गांधी एवं इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं को मिला यह सम्मान पूरे संगठन का मनोबल बढ़ाने वाला है। उन्होंने राजस्थान से पहुंचे सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश उपाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाना और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
