
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) अग्रवाल सेवा समिति की इस बैठक में समिति के संरक्षक रोटेरियन संजय गुप्ता और वास्तु विशेषज्ञ इंजीनियर पवन के. गोयल का विशेष रूप से सम्मान किया गया,. बंशीधर जिंदल ने बताया कि संजय गुप्ता हाल ही रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 के वर्ष 2026-27 के लिए अंतरराष्ट्रीय काउंसिल आफ लेजिस्लेशन के हुए चुनाव में सदस्य निर्वाचित हुए हैं।इंजीनियर पवन के. गोयल को केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा गठित की गई विशेषज्ञों की एक समिति में मनोनीत हुए हैं। यह समिति विभिन्न विकास परियोजनाओं को पर्यावरणीय स्वीकृति से पहले तकनीकी मूल्यांकन करती है। बैठक में उपस्थित सभी महानुभावों ने संजय गुप्ता और पवन के गोयल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
