
8 अक्टूबर को अग्र सहभोज का 10 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) श्री अग्रवाल सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती पर हमेशा की तरह लगातार एक हफ्ते तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आगामी अक्टूबर माह में जयंती के उपलक्ष में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए समिति की एक बैठक अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर 10 अक्टूबर को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 8 अक्टूबर की रात को सामूहिक अग्र महाभोज होगाजयंती महोत्सव की शुरुआत 5 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता से की जाएगी। 6 अक्टूबर को नृत्य,7 अक्टूबर को मेहंदी रचना और 9 अक्टूबर को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की चित्र रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जयंती के दिन 11 अक्टूबर को समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य शहर में दिनभर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। समिति के संरक्षक विजय मुंडावाला ने प्रस्ताव रखा की समिति द्वारा हर वर्ष जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिए।अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति इस वर्ष बुजुर्ग नागरिक सम्मान समारोह भी आयोजित करेगी। यथासंभव जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करेंगी। अलग से संयोजक नियुक्त कर सभी लोगों के सहयोग से यह प्रोग्राम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा में भाग लेने वाले जो लोग ज्यादा पैदल चलने में असमर्थ होंगे उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।जल्दी ही उक्त सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में संरक्षक में मनीष गर्ग, गौरव मित्तल, राजेंद्रकुमार गुप्ता, कृष्णकुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष परमानंद जिंदल, रामधन गर्ग, पवन जैन,संदीप बंसल, सचिव सुशील सिंगला, राजेश अग्रवाल, एडवोकेट विजेंद्र अग्रवाल, अमित गोयल, गौरीशंकर बंसल, हीरालाल बंसल, भूषण गोयल, श्यामसुंदर जिंदल, श्रीमती संतोष विजयवर्गीय, श्रीमती शालू बंसल, सुशील अग्रवाल, दीपक गुप्ता और गणेश सिंगला आदि शामिल हुए।
