
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया आज पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त संकाय सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुआ। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चन्द्रा गुरनानी महोदया ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व एवं उसकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
