
फादर्स डे पर बुजुर्गों और पिताओं का पौधा भेंट कर किया सम्मान
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) विश्व योग दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल हनुमानगढ़ द्वारा जंक्शन स्थित महावीर इंटरनेशनल भवन में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। योग सत्र का संचालन योगाचार्य राजेश कुमार ने किया। योगाचार्य राजेश कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है तथा तनाव और अनेक बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योगाभ्यास के बाद संस्था द्वारा फादर्स डे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल क्लब के अध्यक्ष गौरव जैन एवं वीरा केन्द्र अध्यक्षा कंचन गुप्ता ने उपस्थित बुजुर्गों और पिताओं का सम्मान करते हुए उन्हें पौधे भेंट किए तथा फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि पिता परिवार की मजबूत नींव होते हैं, जिनके मार्गदर्शन और त्याग से परिवार आगे बढ़ता है। वहीं वीरा केन्द्र की अध्यक्षा कंचन गुप्ता ने कहा कि पौधा भेंट कर सम्मान करने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्गों का सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता दोनों ही आवश्यक हैं। समाजसेवी अरुण खुराना ‘बॉबी’ व राकेश मिड्ढ़ा ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सकारात्मक योगदान दे रही है। उन्होंने विश्व योग दिवस और फादर्स डे जैसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर वीर सुरेंद्र कोठारी ,वीर दीपक गोयल ,बॉबी खुराना ,केके छोकरा,यादवेंद्र सिंह ,ओम प्रकाश सहारन ,बलवीर सिंह ,सुशील रामचंदानी, रमन गुप्ता ,नितिन जैन ,देवेंद्र पिपलानी,राजकुमार रामचंदानी ,अशोक नागपाल ,रमेश बंसल ,मनदीप खालसा ,वाहेगुरु सिंह ,शेरसिंह लांबा ,रमन गुप्ता ,एंजेल जैन ,लक्षिता,रानी खोसा ,सरस्वती बेनीवाल ,मंजुला गर्ग ,परवीन अग्रवाल ,विमला तिवारी ,रजनी ,मिलिंद सुथार ,योगाचार्य राजेश कुमार ,एसपी गुप्ता ,नीरज गर्ग ,साहिल अर्श ,राकेश मिद्धा ,मनोज, राजेश मिड्ढ़ा, मनोज बवेजा, वाहेगुरू सिंह, जग्गी, पिंटू, बॉबी खुराना, अशोक नागपाल, ओमप्रकाश सहारण, शेर सिंह लाम्बा, कबीर, कृष्ण गोयल, गोरीशंकर, प्रवीणलता अग्रवाल, एसपी गर्ग, हेमलता, अर्ष व अन्य सदस्य मौजूद थे।
