
प्रथम सेमेस्टर में खुशी अरोड़ा तथा तृतीय सेमेस्टर में भव्या अग्रवाल ने हासिल किया कॉलेज में प्रथम स्थान
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) श्री आत्म वल्लभ जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.ए. (अंग्रेजी) प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। महाविद्यालय निदेशक डॉ. संजय अरोड़ा ने बताया कि एम.ए. (अंग्रेजी) प्रथम सेमेस्टर में खुशी अरोड़ा पुत्री जितेन्द्र अरोड़ा ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तान्या सिंह पुत्री आर.के. सिंह ने 79 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा मानसी पुत्री जरनैल सिंह ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार एम.ए. (अंग्रेजी) तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में भव्या अग्रवाल ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नवप्रीत कौर पुत्री जगजीत सिंह ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा प्रज्ञा पुत्री श्री विजय कुमार ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस शानदार शैक्षणिक उपलब्धि पर श्री आत्म वल्लभ जैन शिक्षा न्यास अध्यक्ष अमरचंद बोरड़, सचिव नरेश जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महाविद्यालय निदेशक डॉ. संजय अरोड़ा सहित समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त महाविद्यालयी छात्राओं को इसी प्रकार नियमित अध्ययन एवं कड़ी मेहनत द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अभिभावकों एवं महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया है।
