
5 जुलाई को श्रीगंगानगर में आयोजित सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में अधिकाधिक भागीदारी का किया आह्वान
हनुमानगढ़(भटनेर एक्सप्रेस) नायक समाज सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हनुमानगढ़ में हुई बैठक राजस्थान नायक महासभा हनुमानगढ़ के प्रांगण में आगामी 5 जुलाई 2026 को श्रीगंगानगर में आयोजित होने वाले नायक समाज सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निरंजन नायक ने की। उन्होंने बताया कि नायक समाज की ओर से 5 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे श्रीगंगानगर के मीरा चौक स्थित नायक धर्मशाला में नायक समाज सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती तथा सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से किया जा रहा है।जिला अध्यक्ष निरंजन नायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हनुमानगढ़ जिले से अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधु सम्मेलन में भाग लें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को समाज की परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। समाज की प्रगति और विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, यात्रा प्रबंधन, भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और सामाजिक सरोकारों पर विचार-विमर्श करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का अभिनंदन भी किया जाएगा।इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रेमराज नायक, अखिल भारतीय नायक विकास महापरिषद राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नारायण नायक, राजस्थान नायक महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जसराम डागला, कोषाध्यक्ष मनीराम लवा, नायक धर्मशाला संरक्षक प्रेम नायक, भागीरथ लावा डिप्टी कमानडर, राजस्थान प्रदेश नायक महासभा अध्यक्ष श्योदत राय, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विशन लाल दुपगा, नायक धर्मशाला अध्यक्ष वीरपाल सिंह, सचिव महेंद्र चाँवरिया, कोषाध्यक्ष हरचंद राम प्रिंसिपल, उपाध्यक्ष गोपाल परिहार,सतीश नायक-छात्र नेता केरी, सुख राम-सदस्य, नायक धर्मशाला, उग्रैम नायक, नरेश नायक, विकास नायक सहित हनुमानगढ़ नायक समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और वार्ड स्तर तक संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीगंगानगर में आयोजित होने वाला नायक समाज सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह समाज की एकता और संगठनात्मक शक्ति का नया उदाहरण प्रस्तुत करेगा तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
