
हनुमानगढ़| राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह का आयोजन मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परिसर में किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ह्रश्वयारेलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ नीलम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ सुधा पालावत, वृताधिकारी राहुल यादव, साइबर पुलिस थाना के पुलिस उप अधीक्षक अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान की ओर से महानिदेशक पुलिस, राजस्थान का संदेश पढक़र सुनाया गया। मौजूद सभी कार्मिकों को लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने व अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह में पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक अनिल कुमार, पुलिस निरीक्षक इन्द्रचंद मीणा, रणवीर सिंह, जंक्शन थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई, टाउन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां, महिला थाना प्रभारी कविता पूनिया, सदर थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र, पुलिस लाइन ऑफिसर चन्द्रकला, यातायात प्रभारी राजेन्द्र कुमार, एसआई संतोष सहित जिला पुलिस के विभिन्न कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में पदस्थापित/कार्यरत पुलिस जवान मौजूद रहे।
