
हनुमानगढ़ | हरियाणा के रोहतक जिले के राजीव गांधी स्टेडियम में 8 अप्रेल से 15 अप्रेल तक खेलो इंडिया आरईसी प्रोग्राम के तहत नेशनल टैलेंट हंट बॉक्सिंग चैम्पयनशिप का आयोजन किया गया। इसमें हनुमानगढ़ जिले के बॉक्सर जयवद्र्धन कासनिया ने शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नायब सिंह ने बताया कि 63.5 किलो भार वर्ग में जयवद्र्धन कासनिया ने क्वार्टर फाइनल राउंड में उत्तराखंड के इंटरनेशनल बॉक्सर पवन गुरुंग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। साथ ही कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के चारों जोन के चयनित मेडलिस्ट ने हिस्सा लिया। हनुमानगढ़ के बॉसर जयवद्र्धन कासनिया ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बॉक्सिंग कोच शंकर सिंह नरूका के अनुसार जयवद्र्धन कासनिया के कांस्य पदक जीतने पर पूरे राजस्थान के बॉक्सरों व खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है।
