
हनुमानगढ़। डीएवी सैन्टेनरी पब्लिक स्कूल हनुमानगढ़ की छात्रा प्रभदीप कौर का चयन एसजीएफआई द्वारा आयोजित 67 वीं’ राष्ट्रीय विधालयी नेटबाल प्रतियोगिता अंडर-19 में हुआ है।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या क्रांति सिंह ने छात्रा को बधाई दी व कहा कि छात्रा ने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षको को बधाई दी। शारीरिक शिक्षक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 24/4/24 से 30/4/24 तक रेवाड़ी (हरियाणा) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता से पूर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 20/4/24 से 24/4/24 तक राउमावि बरंसिहसर (बीकानेर) में आयोजित होगा।
