श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर की लड़की पौरवी गुप्ता का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में हुआ है। मंगलवार को जारी हुए परिणाम में पौरवी गुप्ता ने 213 वीं रैंक हासिल की है। पौरवी के माता-पिता कविता गुप्ता एवं राधेश्याम गुप्ता इन्दिरा कॉलोनी स्थित अग्रवाल विद्यालय एवं पायनियर स्कूल के संचालक हैं। पौरवी गुप्ता का भाई माधव गुप्ता सीएफए में अध्यनरत है। पौरवी गुप्ता ने स्कूली शिक्षा स्थानीय गुड शैफर्ड स्कूल से तथा बीए दिल्ली विश्वविद्यालय से की। पौरवी गुप्ता के पिता सहित पूरे परिवार को बधाई के निरंतर फोन आ रहे हैं। अनेक परिवारों ने राधेश्याम के घर पहुँच कर उनको बधाई दी।
श्रीगंगानगर के एडवोकेट दिवंगत मदनलाल कोचर की दोहती अनन्या श्रीवास्तव का चयन भी आईएसएस मेँ हुआ है। अनन्या श्रीवास्तव के माता-पिता डॉ. ममता कोचर एवं समीर श्रीवास्तव भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं तथा अभी दोनों जयपुर में प्रमुख आयकर आयुक्त हैं। ये जानकारी अनन्या श्रीवास्तव के परिजन परिजन राजकुमार जैन ने दी। [समाप्त]

