
हनुमानगढ़। जंक्शन की श्री अरोड़वंश सभा की बैठक बुधवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा सदस्यों की सहमति से राजेन्द्र कुमार मदान को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ. निशांत बतरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास जुनेजा व नवीन मिड्ढा उपाध्यक्ष, मोहन मुंजाल सचिव, सौरभ कुमार उपसचिव, प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता सुनील चलाना व अमित मदान विधिक सलाहकार, श्याम गिरधर संगठन मंत्री, दीपक कुक्कड़ व विवेक वधवा पीआरओ, पवन खत्री व रोशन आहुजा मीडिया प्रभारी चुने गए।
