
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की हनुमानगढ़ शाखा, सीआईआरसी के तत्वावधान में दिनांक 27 जून, 2026 को शाखा परिसर में आईसीएआई एमएसएमई महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सीए सदस्यगण, उद्योगपति, व्यापारी, सीए विद्यार्थी एवं आम जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएम डीआईसी हनुमानगढ़ श्रीमती आकाशदीप सिद्धू एवं एजीएम डीआईसी हनुमानगढ़ सुश्री दिव्या शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। व्यापार जगत से श्री अजय सराफ, श्री दिनेश जैन, श्री आदित्य हिस्सारिया, श्री आशुतोष हिस्सारिया, श्री नितिन गर्ग, श्री प्यारे लाल गोयल, श्री सुनील गोयल, श्री अभिषेक गर्ग, श्री अजय मित्तल, श्री अजय गोयल, सीएस मनन खदारिया, श्री दिक्षांत सराफ सहित अनेक प्रतिष्ठित उद्यमियों एवं व्यापारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।MSME क्षेत्र हेतु सरकारी अनुदान एवं सब्सिडी विषय पर आयोजित इस विशेष सत्र में दो अनुभवी वक्ताओं ने अपना ज्ञान साझा किया।

सीए . गौरव बघला ने एमएसएमई वित्त पोषण, सीजीटीएमएसई गारंटी योजना, मुद्रा लोन एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीए . रोहित बंसल ने उद्यम पंजीयन, राजस्थान व्यापार संवर्धन नीति 2025 एवं एमएसएमई उद्यमियों के लिए उपलब्ध अन्य सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। दोनों वक्ताओं के व्यावहारिक मार्गदर्शन की सभी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।शाखा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीए हर्ष जिंदल, उपाध्यक्ष सीए. रमेश कुमार, सचिव सीए. कमल जैन, कोषाध्यक्ष सीए. रमण गर्ग, सीआईसीएएसए अध्यक्ष सीए. यश संदीप मित्तल एवं तत्काल पूर्व अध्यक्ष सीए. ललित गर्ग ने व्यापार समुदाय तथा सीएसदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए एमएसएमई क्षेत्र के विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सीए. रमन गर्ग ने किया।
