
वार्डवासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, कहा— जमीन से जुड़े नेता को मिला सम्मान
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में मनोज बड़सीवाल को लगातार तीसरी बार महासचिव नियुक्त किए जाने पर वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका पूर्व प्रधानाध्यपक कमल भाटी ने कहा कि मनोज बड़सीवाल लंबे समय से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास किए हैं। यही कारण है कि उन्हें लगातार तीसरी बार जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।सतपाल दामडी ने कहा कि मनोज बड़सीवाल एक जमीन से जुड़े, सरल एवं मिलनसार कार्यकर्ता हैं, जो हर सुख-दुख में वार्डवासियों के साथ खड़े रहते हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर फिर से विश्वास जताया है। मामराज परिहार ने कहा कि यह न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों का सम्मान है, बल्कि पूरे वार्ड के लिए भी गर्व और सम्मान की बात है।मनोज बड़सीवाल ने अभिनंदन करने पहुंचे सभी वार्डवासियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पहले की तरह लगातार सक्रिय रहेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और जनता के विश्वास से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। भविष्य में भी वे संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक कमल भाटी जी, मामराज परिहार, सतपाल दामडी,डॉ लाल सिंह चौहान, अर्जुन यादव, भूरा सिंह, बलराम सोनी,डॉ बख्शीश सिंह, द्वारका राम घोड़ेला, हंसराज सोनी, रामस्वरूप शाक्या, गोर्वधन शर्मा, रामलाल वर्मा, रामकुमार सेतिया, मोहन वर्मा, रीशपाल झोरड़, चम्पा लाल चानन राम, डॉ अशोक कुमार, विकास भारतीय, बलदेव सिंह रामगढ़िया, पास्टर विजय हँस गुरजंट सिंह, करतार सिंह, पाला सिंह, आत्मा राम घोड़ेला,अमीचंद बिश्नोई, बलदेव सोनी, बलदेव सिंह, मिर्चू राम सांसी, सुखदेव सिंह, कृष्ण पेंटर, ईमीचंद, बलदेव शर्मा, लक्ष्मण सिंह, कृष्ण वर्मा, मुख्तयार सिंह, बजरंगी प्रसाद, जगदीश घोडेला,मेनपाल वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष सेतीया, राधेश्याम बड़सीवाल, सोनू सेतिया, विनोद शेखावत, शिवराज मान, प्रदीप कुमार, गगन गिल, करण नायक, सरोज खान, अल्ताफ खान, संदीप सांसी, संजय वर्मा, बिट्टू शर्मा, होकेश, मनजोत, पवन वर्मा, विजय कारगवाल, दिनेश सैन, कुलदीप बावरी, विजय सैन, अमन घोड़ेला,राम बाबू, फ़ौजी, शेरखान, सुमित कुमार, दिनेश किरोड़ीवाल, मनोज वर्मा सहित सैंकड़ों वार्डवासी उपस्थित रहे
