
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) सर्वोदय भवन में श्री रामचरितमानस समिति के तत्वावधान में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के मौके पर कबीर जयंती के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत कबीर के निर्गुण भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या में पंडित गिरिराज शर्मा, भूपेंद्र कौशिक, अश्वनी बठला, विजय प्रताप सिंह, अमीलाल तथा केवलकृष्ण ने संत कबीर के निर्गुण भजनों का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। श्रोताओं ने भजनों का श्रद्धा और उत्साह के साथ रसास्वादन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपेंद्र कांत, रोहिताश कमल शर्मा एवं महावीर प्रसाद आचार्य ने सहयोग प्रदान किया।
