
हनुमानगढ़। राजस्थान पेंशनर समाज की पाक्षिक बैठक बुधवार को ओमप्रकाश माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें नियाज मोहम्मद पटवारी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, बनवारी लाल सेवानिवृत्ति पंप ड्राइवर को नया सदस्य बनाया गया। सुरेंद्र गांधी व अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि वृद्धावस्था में कैल्शियम, आयरन, मल्टीविटामिन आदि दवाईयों की जरूरत होती है लेकिन आरजीएचएस योजना में यह दवाइयां न मिलने से खुद के स्तर पर खरीदनी पड़ती हैं। ऐसे में योजना के तहत यह दवाएं उपलब्ध करवाने की मांग की जिस पर प्रांतीय स्तर पर प्रस्ताव भिजवाने का निर्णय लिया गया। वहीं, पेंशनर अखिलेश कुमार कौशिक, हरदीप सिंह मरवाहा व पटवारी चिमनलाल छाबड़ा के जन्मदिन पर उनका सम्मान किया गया। सचिव जगदीश चंद्र यादव व भूपेंद्र कौशिक ने राम भजन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र बंसल, सुरेंद्र गांधी, रमेश कुमार जैन, मनोहर लाल चुघ, राजाराम, भूपेंद्र कौशिक, मोहन लाल वर्मा,लाल सिंह, रमेश कुमार कौशिक, भगवानाराम, बलदेव राय कुक्कड़, हरिशचंद्र थानेदार, इकबाल चंद्र अरोड़ा, बंता सिंह, सुबे सिंह, लीलाधर, नोपसिहं यादव, मोहम्मद इशाक, बली मोहम्मद आदि मौजूद थे।
