
नोहर | झुंझुनूं में हुई राजस्थान स्टेट यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप में जिला फुटबॉल संघ की टीमें विजेता रहीं। जिले की टीम ने जोधपुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया है। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। नोहर पहुंचे खिलाड़ियों का जिला फुटबॉल संघ के सचिव शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिला फुटबॉल संघ की टीम में 10 खिलाड़ी नोहर क्षेत्र के हैं। फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ की टीम सडन डेथ में 1-0 से विजय रही। पहले 1-1 के बराबरी पर स्कोर रहा। फिर पैनल्टी शूट आउट में भी दोनों टीमें बराबर रही। अंत में मैच का फैसला सडन डेथ से हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद गोल्याण, स्टेशन मास्टर सुशील आचार्य, जुल्फीकार पठान, पूर्व पार्षद गुलफाम, रूस्तम हिंद सहित अनेक फुटबॉल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद थे।
