
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) टाउन के सूर्यनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-3 में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेरणा पाहूजा को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रेरणा पाहूजा द्वारा विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में रंग-रोगन, किचन निर्माण, नए दरवाजे एवं मुख्य गेट का निर्माण, पंखे, चेयर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे विद्यालय का वातावरण अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बन सका। इस सराहनीय योगदान के लिए माननीय जिला कलेक्टर महोदय, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रेरणा पाहूजा को साफा एवं सम्मान-पट्टिका पहनाकर, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेरणा पाहूजा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया
