
पूर्व पार्षद हरि खदरिया ने नालों की सफाई और अधूरे निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान मुखर्जी कॉलोनी एवं एच एच एरिया के निवासियों ने क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन नगर परिषद आयुक्त एवं जिला कलक्टर के नाम दिया गया, जिसमें पूर्व पार्षद हरि खदरिया ने बताया कि मानसून से पहले नालों की व्यापक सफाई करवाने तथा अधूरे पड़े नालों का निर्माण तत्काल पूरा कराने की मांग की गई। मुखर्जी कॉलोनी और एच एच एरिया शहर के निचले हिस्से में स्थित हैं, जिसके कारण पूरे शहर का बरसाती एवं गंदा पानी इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है। मुख्य नालों की समय पर सफाई और रखरखाव नहीं होने से उनमें भारी मात्रा में सिल्ट और मलबा जमा हो गया है। परिणाम स्वरूप सामान्य दिनों में भी गंदा पानी नालों से नहीं गुजर पाता और सड़कों पर फैल जाता है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब पानी की निकासी बाधित होने से घरों में पानी घुस जाता है तथा लंबे समय तक जलभराव बना रहता है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने के साथ-साथ मकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है।निवासियों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए दो अधूरे नालों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। पहला, बाईपास स्थित हिसारिया हॉस्पिटल रोड वाले अधूरे नाले का निर्माण, जिससे एच एच एरिया के पानी की सुचारू निकासी हो सके। दूसरा, धान मंडी से रामदेव मंदिर के पीछे मुख्य मार्ग तक अधूरे पड़े नाले को पूर्ण किया जाए, ताकि मुखर्जी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों का बरसाती पानी आसानी से निकल सके। उनका कहना था कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र को हर वर्ष होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या से काफी राहत मिलेगी।ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि मानसून को देखते हुए पोकलेन और जेसीबी मशीनों के माध्यम से विशेष डी-सिल्टिंग अभियान चलाकर सभी प्रमुख नालों की सफाई करवाई जाए। साथ ही अधूरे पड़े नालों के निर्माण कार्य को आपातकालीन प्राथमिकता देते हुए जल्द पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरि खदरिया तथा क्षेत्र के 100 से अधिक नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर समस्या का स्थायी समाधान करेगा। शिविर में ही नगर परिषद आयुक्त ने मौके पर सहायक अभियन्ता,कन्ष्ठि अभियन्ता को बुलाकर यथा स्थिति देखने को भेजा जिस पर सहायक अभियन्ता ने आयुक्त को मौके कि स्थिति से अवगत करवाया, जिस पर आयुक्त ने धान मंडी से रामदेव मंदिर के पीछे मुख्य मार्ग तक अधूरे पड़े नाले को पूर्ण करवाने का अदेश दिया । जल्दी ही इस नाले का निर्माण काय्र आरम्भ हो जायेगा जिस से धान मंडी से रामदेव मंदिर के पीछे मुख्य मार्ग तक अधूरे पड़े नाले को पूर्ण करवाने का आदेश दिया । जल्दी ही इस नाले का निर्माण आरम्भ हो जायेगा जिससे धान मंडी से रामदेव मंदिर के पीछे मुख्य मार्ग तक अधूरे पड़े नाले को पूर्ण करने का आदेश दिया । जल्दी ही इस अधुरे पड़े नाले का निर्माण पूर्ण हो जायेगा । जिससे मुखर्जी कॉलोनी एवं एच एच एरिया में जलभराव कि समस्या से निजात मिलेगी ।
