
‘सेव अर्थ, प्लांट ट्रीज’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हनुमानगढ़(भटनेर एक्सप्रेस) डॉक्टर फॉर सोसायटी फाउंडेशन (डीएफएस) द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर बुधवार सुबह “सेव अर्थ, प्लांट ट्रीज” अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बालिका विद्यालय, संगरिया रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदीलाल मीणा थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में नियमित रूप से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने डॉक्टर फॉर सोसायटी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. पारस जैन, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा, प्रधानाचार्य रेणु, डॉक्टर फॉर सोसायटी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विक्रम जैन तथा सचिव डॉ. नरेश संकलेजा सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक केवल लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं और इनके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना संभव नहीं है। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ ज्ञान सिंह शेखावत, डॉ महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ पुनीत जैन, डॉ रवि त्रेहन, डॉ विपुल आसोपा, डॉ अर्जुन राठौड़, डॉ वरुण आहूजा, डॉ जतिन सिंगला, डॉ बलवीर सहारण, डॉ संदीप भाकर, डॉ जसमीत संधू, डॉ लोकेंद्र सिंघ राघव, डॉ पवन मिड्ढा, डॉ ज्योति धींगड़ा, डॉ अंशुमन रहेजा, डॉ तग्या बराड, डॉ दीपिका जैन, वीरा ग्रुप से कंचन गुप्ता, पिंकी संकलेचा, दिनेश बलाना, एडवोकेट मनीष शर्मा, नरेंद्र सिंह मिड्डा, सुषमा बेनीवाल, हुकम चंद ओम प्रकाश नांदेवाल, नेहा,अभिलाषा, पूनम मोदी,विजय सिंह,रतन दीप मंगल सिंह विनोद कुमार पूनम रानी समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद थे। उक्त आयोजन को सफल बनाने डॉ दीपक खुराना व नरेंद्र मिड्ढा का विशेष योगदान रहा।
