
हनुमानगढ़| कृषि आयुक्तालय ने अधिकृत कंपनियों को खरीफ-2024 के लिए बीटी कॉटन हाईब्रिड के बीज को बेचने की अनुमति प्रदान कर दी है। सहायक निदेशक कृषि विस्तार बीआर बाकोलिया ने बताया कि आयुक्तालय ने अधिसूचना जारी कर अधिकृत कंपनियों को बीटी कॉटन बीज बेचने की अनुमति विभिन्न शर्तों के साथ दी है। कंपनियों को हर 15 दिन की बिक्री की रिपोर्ट राजकिसान पोर्टल पर उपलब्ध करवानी होगी। वहीं, संयुक्त निदेशकक कृषि विस्तार, जिला परिषद व सहायक निदेशक कृषि को भी सूचना देनी होगी।
