
हनुमानगढ़| उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश ट्रेन 18 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 17 अप्रैल को ऋषिकेश से प्रस्थान कर अंबाला तक संचालित की जाएगी अर्थात यह ट्रेन अंबाला-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
हनुमानगढ़ से होकर जाने वाली ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली ट्रेन बठिंडा से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा ऋषिकेश-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन जोकि बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह बठिंडा तक संचालित की जाएगी अर्थात यह ट्रेन बठिंडा-ऋषिकेश के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसके अलावा जम्मू तवी-अजमेर ट्रेन बुधवार को जम्मू तवी से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धुरी-जाखल-दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी।
