
हनुमानगढ़| लोकतंत्र का महापर्व मतदान दिवस 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। प्रत्येक मतदाता अपने अमूल्य मतदान के लिए उत्सुक और तैयार है। इसी खुशी को और अधिक बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सेल्फी विद इंक प्रतियोगिता आयोजित की है।
जिले के मतदाताओं द्वारा मतदान के बाद सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर चयनित बेस्ट सेल्फी को सम्मानित किया जाएगा। श्रेणियों में मिलेगा सम्मान संयुक्त सेल्फी प्रतियोगिता में परिवार के सभी मतदाताओं को मतदान करने के बाद, एक साथ अंगुली पर वोट इंक दिखाते हुए सेल्फी अपलोड करनी होगी। युगल सेल्फी में नव-विवाहित दम्पति अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।
वहीं, एकल सेल्फी प्रतियोगिता महिला मतदाता, दिव्यांगजन मतदाता, वृद्धजन मतदाता, नव मतदाता (1 जनवरी 2024 को व उसके बाद पंजीकृत नवमतदाता) के लिए प्रतियोगिता रखी गई है। इन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ एवं पॉपुलर मतदाता सेल्फी को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की वेबसाइट पर भी सेल्फी अपलोड करें।
मसीतांवाली- 3240, आरडी-496- एनआर, निल- निल, रावतसर- 55, सूरतगढ़- निल, जोरावरपुरा- निल, खेतेवाली- 10, साहवा- 115, अनूपगढ़- निल, कंवरसेन- 75, बिरधवाल हैड से नीचे- 2523.
