
आईएमए हनुमानगढ़ के समारोह में आजीवन योगदान व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टरों को किया सम्मानित
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हनुमानगढ़ द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यशाला एवं चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों को एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में चिकित्सा सेवा को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए चिकित्सकों की समाज के प्रति भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम में आईएमए हनुमानगढ़ के साथ नोहर, भादरा, रावतसर, सूरतगढ़ के सदस्यो ने भी शिरकत की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव थे, जबकि अध्यक्षता आईएमए हनुमानगढ़ के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. गेट ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएमए जयपुर के चेयरपर्सन डॉ. वीरेन्द्र सिंह, विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस डॉ एसपी सिंह, डॉ. पारस जैन, डॉ. बृजेश गौड़, आईएमए सचिव डॉ. अर्जुन सिंह राठौड़, स्टेट रीजनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. बी.एस. ऐरन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति धींगड़ा तथा कोषाध्यक्ष डॉ. अमृतपाल सिंह उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को आशा और विश्वास भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी सहित विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा की है, जिसके लिए पूरा समाज उनका ऋणी है।आईएमए अध्यक्ष डॉ. एस.एस. गेट ने कहा कि डॉक्टर्स डे केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण और दायित्व को और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि आईएमए भविष्य में भी समाज हित में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा कार्यों का आयोजन करती रहेगी।समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. आर.सी. ओला, डॉ. नजेंद्र सिंह, डॉ. रेणु सेतिया, डॉ. प्रताप सिंह शेखावत, डॉ. रवि त्रेहान, डॉ. प्रेरणा राठौड़ एवं डॉ. एच.पी. रोहिला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।वहीं डॉ. डी.एस. बेनीवाल, डॉ. एच.आर. गोदारा, डॉ. आर.एल. भांभू, डॉ. सी.के. खाती, डॉ. हरीश गुप्ता, डॉ. एस.पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस), डॉ. सुरेश स्वामी, डॉ. गणेश अग्रवाल, डॉ. सी.एस. भाटी, डॉ. रमेश जैन, डॉ. बलवंत गुप्ता, डॉ. सुशील असेरी तथा डॉ. मनोज अरोड़ा को चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एप्रिसिएशन अवॉर्ड प्रदान किए गए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया।

इनमें डॉ. ओ.पी. बेनीवाल, डॉ. जी.एस. शेखावत, डॉ. आर.एस. असोपा, डॉ. एम.एस. राठौड़, डॉ. एम.एस. शेखावत, डॉ. निशांत बत्रा, डॉ. राजीव मुंजाल, डॉ. सूरज धींगड़ा, डॉ. अखिलेश शर्मा (डिप्टी सीएमएचओ), डॉ. के.के. शर्मा, डॉ. बृजमोहन बेनीवाल, डॉ. निरूपमा शर्मा, डॉ. मीनाक्षी ऐरन, डॉ. सविता सोनी, डॉ. नम्रता बंसल, डॉ. तग्या बराड़, डॉ. विशाखा, डॉ. सुमन मेघवाल, डॉ. महावीर जाखड़, डॉ. निखिल गिल्होत्रा, डॉ. एस.पी. ढाल, डॉ. भूपेन्द्र नारंग, डॉ. मोहब्बत अली, डॉ. शांतनु साहू, डॉ. धर्मेन्द्र रोज, डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. सुमेश खींचड़, डॉ. सीमा खींचड़, डॉ. विक्रम जैन, डॉ. नरेश सांकलेशा, डॉ. सुधीर डूडी, डॉ. दिलीप यादव, डॉ. के. खान तथा डॉ. आर.एस. कुमावत सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।समारोह के अंत में सभी चिकित्सकों ने मरीजों को बेहतर, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। आईएमए पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सम्मानित चिकित्सकों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा का उद्देश्य केवल उपचार नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक बनाना भी है।इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सिहाग, डायरेक्टर डॉ. राजवीर निरवान तथा मेडिकल डायरेक्टर डॉ. जगदीश कसवा , पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य अग्रवाल, न्यूरो सर्जन डॉ. आशीष बिश्नोई, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश असेरी, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हर्षा सिंह डांगी, क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. दयाराम गढ़वाल, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शालिनी वर्मा, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दीपक शंकर रे तथा न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंजलि मीणा, श्रीगंगानगर स्थित एस.एन. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट्स में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे।
