
नोहर| लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान केंद्रों के बाहर सवेरे से ही वोटिंग के लिए मतदाता पहुंचने लगे हैं। शहर के कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई और लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक बूथ पर छाया पानी के इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के उपाय भी किए गए हैं। चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही प्रशासन तैयारियों में जुटा था। ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया गया।
मतदान को लेकर नए वोटर्स में खास उत्साह है। नए मतदाताओं का कहना है कि वे अपना वोट जरुर डालेंगे। चूरू लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नोहर विधानसभा क्षेत्र में कुल 283511 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष 149545 और महिलाएं 133962 हैं।
सुबह 9 बजे तक नोहर में 10.8 फीसदी मतदान हुआ।
